भागलपुर, मार्च 5 -- जमुई, निज संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र के अंबा गांव में बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत लोगों ने सिंधेश्वर महतो और उनकी भतीजी दिव्या भारती व एक अन्य व्यक्ति यानि एक ही परिवार के तीन लोगों को लोहे की रॉड व ईंट से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन द्वारा घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिंधेश्वर महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल के परिजन ने मारपीट करने का आरोप राजेंद्र महतो उर्फ राजो महतो और उनके पुत्र विपिन कुमार सहित आधा दर्जन लोगों पर लगाया है। घायल सिद्धेश्वर महतो की पत्नी ने बताया कि वर्ष 2015 में उक्त लोगों के द्वारा उनके पैर में गोली मारी गई थी। जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। अब केस अंतिम पायदान पर पहुंच चुकी है और गवाही शुरू हो चुका है। जिसको लेकर समझौता के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। इसी रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.