भागलपुर, दिसम्बर 29 -- झाझा(जमुई)। निज संवाददाता मेनलाइन का हावड़ा-झाझा-पटना रेलखंड पर लगातार तीसरे दिन सोमवार के अपराह्न तक भी परिचालन पुनर्बहाल नहीं हो पाया था। सोमवार सुबह तक भी मालगाड़ी की कुछ वागनें ट्रैक पर फंसी रहने से अप एवं डाउन दोनों दिशाओं की टे्रनों की आवाजाही ठप पड़ी थी। ध्यान रहे कि शनिवार की रात करीब 11.20 बजे जसीडीह-झाझा रेल सेक्शन के लाहाबन-सिमुलतला के बीच टेलवा हॉल्ट पास एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने की वजह से दोनों दिशाओं की टे्रनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है। सोमवार के शाम 5 बजे तक भी अप एवं डाउन दिशाओं का रेल परिचालन शुरू नहीं हो पाया था। सोमवार के अपराह्न आसनसोल के पीआरओ बिपला बाउरी से पूछे जाने पर उन्होंने सोमवार की देर शाम तक डाउन दिशा वाली ट्रैकों के दुरूस्त हो जाने एवं उसके बाद डाउन में रेल परिचालन शुरू हो जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.