जमुई : डीएसएम कॉलेज झाझा में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने किया प्राचार्य का पुतला दहन
भागलपुर, मई 9 -- झाझा (जमुई) से संजय बरनवाल की रिपोर्ट मुंगेर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एवं झाझा का एकमात्र डिग्री महाविद्यालयडीएसएम कॉलेज झाझा में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने शनिवार को महाविद्यालय गेट के सामने प्राचार्य का पुतला दहन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झाझा इकाई के कार्यकर्ताओं ने डीएसएम कॉलेज झाझा में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राचार्य डॉ अजफर शमसी का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। आंदोलन का नेतृत्व नगर सह-मंत्री अमरेंद्र कुशवाहा ने किया। मौके पर अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने छात्रों के हित में यह आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.