भागलपुर, दिसम्बर 22 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई में दुग्ध उत्पादन की स्थिति मध्यम दर्जे की है। जमुई मुख्यतः एक कृषि प्रधान जिला है। यहां की अधिकांश आबादी ग्रामीण है और जीविका का बड़ा साधन खेती-बाड़ी और पशुपालन है। गांवों में लगभग हर घर में 1-2 गाय या भैंस पाली जाती है। जमुई जिले की लम्बे समय से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान है। श्वेत क्रांति के दौर से लेकर वर्तमान तक की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में दूध उत्पादन का बड़ा योगदान रहा है। जमुई जिला दूध उत्पादन के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संपुष्ट करने की परम्परा का अहम हिस्सा है। यहां बड़ी संख्या में किसान दूध उत्पादन पर निर्भर हैं। लेकिन इसके बावजूद जमुई जिले के दूध उत्पादकों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन चुनौतियों को पहचानना और उनके समाधान की दिशा में ठ...