भागलपुर, दिसम्बर 15 -- झाझा,निज संवाददाता जमुई-देवघर एनएच 333 पर झाझा नप क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार के अपराह्न एक ट्रैक्टर द्वारा ई-रिक्शा को ठोकर मार देने की घटना सामने आई है। उक्त सड़क हादसे में ई-रिक्शा पर सवार दो सवारियों व चालक,कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तत्काल बाद ही स्थानीय लोगों एवं समाजिक कार्यकर्ता गौरव सिंह राठौड़ आदि ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ.नवाब इकबाल अख्तर ने प्राथमिक उपचार के बाद भी घायलों की स्थिति गंभीर बने रहने के मद्देनजर उनको और बेहतर इलाज की जरूरत देखते हुए तीनों घायलों को जमुई के सदर अस्पताल रेफर कर दिया बताया है। घायलों की पहचान कानन गांव के प्रमोद पासवान एवं प्रकाश पासवान,जो कि आपस में रिश्तेदार बताए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.