भागलपुर, मार्च 9 -- झाझा,निज संवाददाता एक बार फिर ट्वेंटी-20 की विश्व विजेता बनी टीम इंडिया की जीत पूरे देश के साथ झाझावासियों ने भी जमकर जश्न मनाया। विशेषकर,स्थानीय वैष्णवी दुर्गा मंदिर के समीप के जश्न का नजारा तो देखते ही बनता था। लोगों की दीवानगी को देखते हुए मैच के आंनद और जीत के जश्न को ले खास इंतजाम किए गए थे। मंदिर समिति के महामंत्री प्रभाष बंका की पहल पर मंदिर के बाहरी हिस्से में लगी बड़ी एलईडी टीवी पर मंदिर समिति द्वारा मैच के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी कराई गई थी जिसकी वजह से सैकड़ों का हुजूम मैच के पहले ओवर से लेकर मैच की समाप्ति तक उक्त एलईडी से ही चिपका रहा। बात देश की जीत की थी,तो जश्न तो बनता ही था। हद तो यह कि मंदिर समिति के पहरुए खुद भी फैंस बने हुए थे। ऐसे में टीम इंडिया के लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार टी-20 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.