भागलपुर, जून 20 -- झाझा (जमुई) से संजय कुमार बरनवाल की रिपोर्ट झाझा सिमुलतला रोड में एनएच 333 ए की मुख्य सड़क में कटोरवा पुल में दरार आ गई है। गड्ढे को इंगित करने के लिए उसमें बोरे एवं लकड़ी ठूसे गए हैं। इस सकरी पुलिया से होकर रोज सैकड़ो छोटे बड़े वाहन गजरते हैं। नजदीक आने पर वाहन चालकों को पता चल पाता है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग में गड्ढा है, सड़क में दरार आ गई है, और संभल कर जाना है। यदि संभल कर नहीं गए तो फिर अवश्यंभावी खतरे को कोई नहीं टाल सकेगा। बुद्धिवियों का कहना है कि सोचिए यदि जरा सी भी इस दिशा में अनदेखी हो जाए तो फिर दुर्घटना से इनकार किया जा सकता है क्या। झाझा-सिमुलतला रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए पर इन दोनों सफर करना अपनी जान को जोखिम में डालने जैसा हो गया है। इस मुख्य मार्ग पर स्थित एक सकरी पुलिया के पास सड़क में गहरी ...