भागलपुर, मार्च 30 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा नगर क्षेत्र के बाबूबांक मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में एक 29 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान बाबूबांक मोहल्ला निवासी विजय कुमार चौधरी की पत्नी जूही कुमारी के रूप में हुई है। घटना रविवार की देर शाम लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही झाझा डीएसपी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पूरे मामले की जांच में जुट गए। जानकारी अनुसार मृतका के पति विजय चौधरी का झाझा नगर के दुर्गा मंदिर के पास दूध की दुकान है। विजय ने बताया कि वो जब संध्या को घर के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी फंदे से पंखे में लटकी हुई है जिसके बाद उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.