भागलपुर, दिसम्बर 15 -- झाझा, नगर संवाददाता झाझा के 123 समेत जिले के 200 पुरुष प्रारंभिक शिक्षक मुंगेर जिले के पीटीईसी हवेली खड़गपुर में प्रशिक्षण पाएंगे। यह पांच दिवसीय सेवाकालीन प्रशिक्षण आवासीय होगा। कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों को सतत सेवाकालीन प्रशिक्षण के तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिए जाने का शिक्षा विभाग बिहार सरकार ने प्रावधान किया है। बिहार शिक्षा परियोजना, जमुई ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद्, पटना द्वारा ई-शिक्षा कोष पर दिए गए नोटिफिकेशन के आलोक में प्रारंभिक विद्यालयों (कक्षा 03-05) के शिक्षकों का 05 दिवसीय आवासीय सेवाकालीन प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण में जिले से कुल 200 शिक्षकों को भाग लेना है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले शिक्षकों को ई-शिक्षा कोष के माध्यम से टैग किया गया है। सतत व्य...