भागलपुर, अप्रैल 27 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट झाझा- किऊल मुख्य रेल मार्ग के जमुई रेलवे स्टेशन के पास एक महिला की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अप रेल खंड के रेलवे क्रॉसिंग से महज 150 मीटर की दूरी पर पोल संख्या 393/7 और 393/9 के बीच किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से घटना घटित हुई । महिला का शरीर दो भागों में बंट गया । ट्रेन से कटने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने जमुई जीआरपी को घटना की सूचना दी । सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई । महिला लाल साड़ी पहनी हुई है।इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष श्रवण कुमार कहते हैं कि ट्रेन की ...