भागलपुर, फरवरी 21 -- चकाई । निज संवाददाता मैट्रिक परीक्षा देने के वक्त पाचवें दिन एस के प्लस टू उच्च विद्यालय चकाई परीक्षा केंद्र पर विज्ञान की परीक्षा दे रही छात्रा चकाई बाजार निवासी ख़ुशी कुमारी पिता सदानंद साह की अचानक तबियत बिगड़ गई।वह तेज सर दर्द एवं चक्कर आने से वह वहीं बेंच पर गिर पड़ी।वहीं उसकी तबियत बिगड़ने की खबर सुन एस के प्लस टू उच्च विद्यालय के केन्द्राधीक्षक राजीव कुमार मौके पर पहुंच विद्यालय के बाहर मौजूद चकाई पुलिस की 112 नंबर की पुलिस वाहन पर लिटाकर उसे आनन फानन में ईलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका ईलाज चल रहा है।अब वह पहले से बेहतर महसूस क़र रही है।ख़ुशी ने बताया कि दिन के लगभग पौने एक बजे के करीब उसकी तबियत अचानक बिगड़ी हलांकि इस बीच वह अधिकांश प्रश्न का उत्तर लिख चुकी थी।ख़ुशी का रोल नंबर 260242 है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.