भागलपुर, अप्रैल 25 -- झाझा से अरूण बोहरा की रिपोर्ट बेखौफ हुए चोरों द्वारा अब एक शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर व कपड़े के अलावा आठ लाख रुपए नकद भी उड़ा ले जाने की एक बड़ी घटना हुई है। घटना झाझा नगर के वार्ड सं.07 रिटायर कॉलोनी की है। शिक्षक दिनकर सिंह द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बेटे की शादी को ले उनका पूरा परिवार अपने गांव महेश्वरी (सोनो) गया हुआ था। बताया कि गुरुवार को उनके दूध वाले द्वारा उनके घर का ताला टूटा होने की सूचना पर वे लोग दौड़े हुए वापस अपने झाझा स्थित घर आए। यह भी पढ़ें- नरेन्द्र नगर:बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी बताया कि घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही घर के अंदर की दोनों गोदरेज अल्मीरा के ताले भी टूटे हुए थे उसमें से आठ लाख रुपए नकद के अलावा सोने का गले का हार, अंगूठी, कानबाली व चांदी की च...