भागलपुर, मार्च 5 -- जमुई, निज संवाददाता। उत्पाद पुलिस की टीम द्वारा मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव के एक घर में छापेमारी कर 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इस दौरान घर में मौजूद एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला नवीनगर गांव निवासी बजरंगी साव की पत्नी गुड़िया देवी है। उत्पाद पुलिस द्वारा बताया गया है सूचना मिली थी कि नवीनगर गांव निवासी बजरंगी साव द्वारा घर से शराब की तस्करी की जा रही है सूचना मिलते ही उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जब उक्त घर में छापेमारी की गई तो घर के आंगन में बोरे के नीचे छीपाकर रखा 32 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही तस्कर बजरंगी साव फरार हो गया। बताया जाता है कि बजरंगी साव पहले भी शराब की तस्करी करता था। उत्पा...