भागलपुर, जुलाई 27 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई। नगर प्रतिनिधिसंत शिरोमणि गुरू रविदास महाराज की 650 वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक कार्यशाला जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में महावीर वाटिका जमुई में आयोजित की गई। कार्यशाला को संवोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी के समरसता, समानता और उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प भी हम सबों के लिये प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के पावन अवसर पर भाजपा द्वारा 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी तक राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान चलाया जायगा। यह भी पढ़ें- संत रविदास कलश वंदन अभियान के लिए 11 सदस्यीय टोली वाराणसी रवाना इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सा...