भागलपुर, जून 11 -- गिद्धौर निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मौरा पंचायत अंतगर्त पड़नेवाले अलखपुरा गांव में पूर्व से चले आ रहे रहे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जमीनी विवाद में हुए मारपीट की इस घटना में 08 लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार अलखपुरा गांव निवासी रूपेश यादव, प्रमोद यादव, जयप्रकाश यादव, बिनोद यादव का गांव के ही नईम अंसारी, मो. रिजवान, मो. राहुल, जैनम खातून, मो. मुख्तार से वर्षो पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है जो बुधवार की सुबह भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना से अलखपुरा गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है। वहीं जमीनी विवाद में हुए मारपीट की इस घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार हेतु दिग्विजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.