भागलपुर, अप्रैल 13 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई के खैरा थाना में पदस्थापित एक महिला दरोगा द्वारा दलाल के माध्यम से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। इस मामले में एसपी विश्वजीत दयाल ने जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद महिला दरोगा जय श्री को निलंबित कर दिया। पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश भी दिया गया है। खैरा थाना कांड संख्या - 85/2026 से मामला जुड़ा हुआ था। प्राथमिकी में अज्ञात का नाम था। अनुसंधानकर्ता द्वारा हरियाडीह निवासी श्यामदेव गौस्वामी को मुकदमा में नाम जोड़ने की धमकी देकर दलाल के माध्यम से 7500 रुपया देने का दबाव बनाया था। डर और भय उक्त व्यक्ति ने एक बिचौलिए को फोन पे के माध्यम से पैसा दिया। लेनदेन की पूरी बात मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। कुछ ही दिन बाद ऑडियो क्लिप वायरल होने लगा। 29 मार्च को रिश्वत लेने क...