भागलपुर, दिसम्बर 6 -- सोनो। निज संवाददाता खलिहान में आग लगने से खलिहान में रखे 50 हजार रुपये की पुआल समेत धान जलकर बर्बाद हो गया काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक सबकुछ बर्बाद हो गया था।घटना शनिवार बटिया थाना के कोड़बाडीह गांव की बताई गई है। अगलगी की घटना में पीड़ित किसान की महीनों की मिहनत पलभर में राख में बदल दिया। आग के चपेट में आकर खलिहान में रखे करीब 50 हजार रुपये के धान और पुआल जलकर बर्बाद हो गया ।पीड़ित किसान गांव के मो इस्लाम ने बताया कि खेत से कटाई के बाद पुआल समेत धान का पुंज खलिहान में सुरक्षित रख दिया था। शनिवार को वह किसी काम से बटिया बाजार पहुंचे हुए थे। तभी परिवार वालों ने फोन पर बताया कि खलिहान में आग की लपटें उठ रही है। आग की सूचना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा , ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.