भागलपुर, मार्च 16 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि हाथियों का बड़ा झुंड जमुई सदर प्रखंड के खड़सारी गांव में सैकड़ों एकड़ फसलों की तबाही कर दिया है। बताते चलें कि 30 से 40 की संख्या में जंगल से भटके हाथियों का झुंड गेहूं का फसल बर्बाद और तहस-नहस कर दिया है। लगातार वन विभाग की टीम लखीसराय और जमुई जिले के साथ-साथ ग्रामीण भी रविवार की रात डटे रहे तब जाकर रात में खड़सारी गांव से हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौटा। किसान मुकुल कुमार ,राकेश कुमार, पप्पू सिंह, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, विरंची महतो ,कन्हैया कुमार, नीतिश कुमार, शुभाकर कुमार ,नवीन सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य किसानों का फसल बर्वाद हुआ है। समाजसेवी विपुल कुमार भारद्वाज ने सरकार और प्रशासन से फसल का सर्वेक्षण कराकर उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की जिससे किसानों का फसल क्षति की उचित भरपाई हो सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.