भागलपुर, अक्टूबर 1 -- कृषि कार्यों को आधुनिक बनाने , किसानों की आय बढ़ाने को संचालित है अभियान वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि यंत्रीकरण योजना का किया जा रहा संचालन

कृषि यंत्रों का बजट 3.20 करोड़ रुपये का वित्तीय बजट किया गया है जिले के लिए स्वीकृत

आवेदन प्रक्रिया जिले में अभी तक कुल 1200 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता जमुई जिले में कृषि को आधुनिक और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन यानी एसएमएएम वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के किसान और कृषि समूह अब विभागीय पोर्टल पर जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यांत्रिक में जमुई जिले के वित्तीय बजट 320.38168 लाख है ।

अनुदान वितरण प्रक्रिया जिले में लग...