भागलपुर, मार्च 12 -- जमुई। सुजुकी नेक्सा कार के बोनट में छुपा कर लाई जा रही 60 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को गुरुवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने मांगोबन्दर के पास से पकड़ लिया है और कार को भी जब्त किया गया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर एक नाबालिग बच्ची को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई मधुसूदन यादव द्वारा की गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के नारडीह गाँव निवासी स्वर्गीय अकलू मोदी के पुत्र पप्पू मोदी के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग बच्ची समस्तीपुर जिले की रहने वाली बताई जाती है, जिसे साथ रख पप्पू मोदी द्वारा शराब की डिलीवरी कराई जाती थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पप्पू मोदी के द्वारा काफी दिनों से शराब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.