भागलपुर, जनवरी 31 -- बरहट । निज संवाददाता जिले में पहली बार किसी किसान ने अपने खेतों में काला आलू उगाया है।यह आलू मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड में उगाया जाता है जिसे एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। प्रखंड के कटौना गांव निवासी किसान योगेंद्र पंडित ने अपनी मेहनत और नवाचार से इसी आलू की खेती कर जिले में अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने पहली बार अपने खेत में औषधीय गुणों से भरपूर काला आलू की खेती कर सफल प्रयोग किया है जिससे वे चर्चा में आ गए हैं। यह वही काला आलू है, जिसकी खेती दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड जैसे देशों में अधिक प्रचलित मानी जाती है। काला आलू में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह कई बीमारियों के उपचार में भी उपयोगी माना जाता है। बाजार में इसकी कीमत सामान्य आलू की तुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.