जमुई : उच्च माध्यमिक विद्यालय रजला कला उधार के भवन में चल रहा है
भागलपुर, मार्च 26 -- झाझा । उच्च माध्यमिक विद्यालय रजला कला उधार के भवन में चल रहा है। 6 वर्षों में भी उच्च विद्यालय को अपना भवन नहीं मिल पाया है। चार कमरों में किसी प्रकार से उच्च एवं उच्च माध्यमिक छात्र-छात्राओं के लिए सत्र का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय में शिक्षकों की भी व्यापक कमी से विषय वार शिक्षण कार्य प्रभावित है। पिछले वर्ष बिहार सरकार ने इस विद्यालय में एक प्रधान अध्यापक की स्थापना की थी। विद्यालय प्रधान नवीन कुमार सिंह के अनुसार इस माध्यमिक विद्यालय की स्थापना वर्ष 2020 में तो वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में वर्ष 2023 से यह संचालित होता आ रहा है। इस विद्यालय को अपना भवन नहीं है। यह विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हैनी के प्रांगण में चलाया जा रहा है। यह सहज ही परिकल्पना की जा सकती है कि एक उच्च एवं उच्च माध्यमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.