जमुई : अखंड सुहाग की कामना को महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत
भागलपुर, मई 16 -- झाझा (जमुई) से शंकर सिंह की रिपोर्ट झाझा, निज प्रतिनिधि। अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने शनिवार को वट सावित्री व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा- अर्चना की। पति के दीर्घायु होने की कामना के साथ निराहार व फलाहार व्रत रखा। सुबह से ही शहर में वट सावित्री पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय बना रहा। महिलाएं सज-धजकर वट वृक्ष की पूजा करने के बाद पंखा झलकर पति का आशीर्वाद लेने के बाद उन्हें प्रसाद, फल व शरबत ग्रहण कराया। उक्त चीजें ग्रहण कराते समय महिलाएं अपने पति को बांस के पंखे से झल रही थीं। फिर पति ने पत्नियों को पारण कराया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: वट सावित्री व्रत आज पूजा के दौरान महिलाओं ने यम देव से पति की दीर्घायु एवं देवी- देवताओं से सेहत व परिवार सुख-शांति व उन्नति का वरदान मांगा। महिलाओं ने सावित्री व सत्यवान की कथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.