भागलपुर, अप्रैल 14 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट जमुई। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती जिले भर में मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहब को याद कर उनके प्रतिमा पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कचहरी चौक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा स्थल पर हुआ। जहां एससी एसटी कर्मचारी संघ के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जयंती बहुत ही सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबासाहेब सिर्फ हमारे संविधान के निर्माता ही नहीं थे बल्कि वह हमारे आधुनिक भारत के निर्माता थे। यह भी पढ़ें- अंबेडकर की 135वीं जयंती पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि उनके द्वा...