भागलपुर, जून 21 -- झाझा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट झाझा की होनहार बिटिया निकिता ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर काबिज होने में कामयाब रही है। शिक्षा के हर मुकाम पर कभी भी टॉपर से कम पर समझौता नहीं करने वाली झाझा नगर के पिपराडीह निवासी पिता संजीव सिन्हा व मां बेबी सिन्हा की होनहार लाडली निकिता अब बीपीएससी में भी बाजी मारने में कामयाब रही है। बता दें कि अत्यंत मेधावी व प्रतिभाशाली निकिता सीबीएसई के 10वीं बोर्ड में जहां झाझा की सारडॉनिक में स्कूल टॉपर रही थी,वहीं 12वीं बोर्ड में उसने श्रेष्ठता के शिखर को छूते हुए झारखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया था। यह भी पढ़ें- जमुई: होनहार बिटिया निकिता बनी राज्य कर सहायक आयुक्त वैसे,निकिता का मिशन यूपीएससी को क्त्रेक कर अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के जरिए देश की से...