भागलपुर, मई 12 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में भूमि विवाद से तंग आकर रतनपुर साव टोला निवासी शंकर साव ने मुख्यराज पर आ अपने गले में हसुआ लगा आत्महत्या करने का एक असफल प्रयास किया है। शंकर साह द्वारा किए जा रहे इस हरकत से मुख्यराज मार्ग पर लगभग एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। और साह टोला रतनपुर में अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। शंकर साह द्वारा इस घटना का प्रसारण अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया जा रहा था। जिससे उक्त मामला जिले भर के इंटरनेट यूजरो के बीच आग की तरह फैल गई। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल शंकर साह द्वारा रतनपुर होकर गुजरने वाली एनएच 333 पर साव टोले के समीप खटिया और कुर्सी रख कर एनएच को अवरुद्ध कर दिया गया। व अपने गले में हसुआ सटा कर आत्महत्या कर लेने की धमकी का प्रसारण इ...