भागलपुर, मई 25 -- अलीगंज से अविनाश कुमार की रिपोर्ट जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंद्रदीप थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भलुआना गांव व वेगवा गांव के बहियार छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि अन्य चार को हिरासत में लेकर पूछताछ तथा मोवाइल डिटेल की जांच की रही है। चंद्रदीप थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भलुआना गांव के पश्चिम उत्तर बहियार में कुछ असामाजिक तत्व किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार के साथ मौजूद हैं तथा ऊक्त स्थल पर ताड़ी पीते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने हेतु योजना बना रहा है, सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, एक विशेष ...