भागलपुर, फरवरी 19 -- सिमुलतला। थाना क्षेत्र के लीलावरन गांव निवासी बासुदेव यादव के 32 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। सुरेंद्र की गांव में सन्नाटा छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा गुरुवार को बांका जिले के आनन्दपुर ओपी क्षेत्र के डढ़वा गांव के निकट डढ़वा पुल पर हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव अपने घर लीलावरन से सफेद रंग की अपाची बाइक से कटोरिया स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डढ़वा बालू नदी घाट से ठेकेदार द्वारा लगातार ट्रकों के माध्यम से बालू की ढुलाई की जा रही है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर काफी मात्रा में बालू फैल गया है, जिससे सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही सुरेंद्र की बाइक सड़क पर जमा बालू से पट हिस्से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.