जमुई: सड़क किनारे पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझ बैठीं बच्चियां,खा ली
भागलपुर, मई 31 -- खैरा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में मासूमियत एक दर्दनाक हादसे में बदल गई. सड़क किनारे पड़ी सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खाने वाली चार स्कूली सहेलियों में से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। मृत बच्ची की पहचान महेश ठाकुर की 12 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी के रूप में हुई है, जो सातवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद चारों बच्चियां घास काटने के लिए बहियार की ओर गई थीं। इसी दौरान पुल के समीप सड़क पर कागज में लिपटी सल्फास की गोली पड़ी मिली। बच्चियों ने उसे चॉकलेट समझकर आपस में बांट लिया और खा लिया। कुछ देर बाद सभी अपने-अपने घर लौट गईं, लेकिन शाम होते-हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.