भागलपुर, अप्रैल 28 -- बरहट से राकेश सिंह की रिपोर्ट प्रखंड के नुमर पंचायत के वार्ड नंबर 2 में बदहाल व्यवस्था की तस्वीर सामने आई है। प्राथमिक विद्यालय केवाल के मुख्य द्वार पर पिछले 5 महीनों से नाली का गंदा पानी बह रहा है जिससे स्कूल आने-जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि हर दिन बच्चों को कीचड़ और दूषित पानी से होकर ही स्कूल पहुंचना पड़ता है।गंदगी और जलजमाव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग इस फिसलन भरे रास्ते पर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय ग्रामीणों गणेश कुमार, मनीष कुमार भारती, छोटू कुमार, संजय भारती, मनोज दास, कमलेश कुमार और आशीष कुमार ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत मुखिया और प्रखंड अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समस्या क...