जमुई: सर्पदंश से मजदूर की मौत झाड़-फूंक में लगे रहे थे कई घंटे
भागलपुर, अगस्त 31 -- झाझा, निज संवाददाता झाझा प्रखंड के हथिया के तेतरियाटांड़ गांववासी ब्रह्मदेव मांझी नामक एक करीब 41 वर्षीय मजदूर की सर्पदंश से मौत की घटना सामने आई है। घटना बीते रविवार रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार किसी अज्ञात सांप ने ब्रह्मदेव को सिर के ऊपरी हिस्से में काट लिया था। सर्पदंश के बाद परिजन पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराने को ले गए थे और जानकारीनुसार करीब दो-तीन घंटे उसी में लगे रह गए थे। नतीजतन, तबीयत सुधरने की बजाय और बिगड़ती देख, अंतत: पीड़ित को इलाज हेतु स्थानीय सीएचसी लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.