जमुई: संदिग्ध परिस्थिति में अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका
भागलपुर, मई 10 -- खैरा, जमुई से सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट खैरा थाना क्षेत्र के सारेबाद गांव के समीप रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अम्मातरी गांव निवासी संजय मांझी पिता- डिगन मांझी के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या का सीधा आरोप पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8 बजे उपरली मंझयानी गांव निवासी प्रमोद यादव संजय मांझी के घर पहुंचा था। वह संजय के पुत्र गुलशन को मिठाई बनाने के काम के सिलसिले में साथ ले जाने आया था। उस समय संजय मांझी खेत में काम कर रहे थे। जब प्रमोद को पता चला कि गुलशन मोशी गांव में एक शादी समारोह में गया है, तो वह संजय मांझी को ही अपनी बाइक पर बैठाकर वहां ले जाने की बात कहकर साथ ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.