भागलपुर, अगस्त 11 -- चकाई (जमुई), निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए संकट की घड़ी में आर्थिक सहारा बन रही है। इसकी एक बानगी प्रखंड के बिशनपुर गांव में देखने को मिली, जहां सड़क दुर्घटना में मृत फुकनी देवी के पति एवं नामित व्यक्ति नेपाल तांती को बिहार ग्रामीण बैंक की चकाई शाखा की ओर से 2 लाख की बीमा राशि का भुगतान किया गया। जानकारी के अनुसार, बिशनपुर निवासी फुकनी देवी का हाल ही में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। फुकनी देवी ने अपने बैंक खाते के माध्यम से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ ले रखा था, जिसके लिए मात्र 20 रूपये वार्षिक प्रीमियम का भुगतान किया गया था। योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये तक का बीमा लाभ मिलता है。

बीमा क्लेम प्रक्रिया फुकनी देवी की मृत्यु के बाद उनक...