भागलपुर, मई 18 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट उत्पाद पुलिस की टीम में सोमवार की सुबह चकाई चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान शराब से भरी एक ऑटो को जप्त किया है। इस मामले में उत्पाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान सोनो थाना अंतर्गत डुमरी गांव के निर्मल कुमार सिंह के रूप में की गई। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि बजाज सीएनजी ऑटो जिसका निबंधन संख्या बीआर 46p 5734 है जिसपर बीयर और विदेशी शराब की खेप जमुई की ओर जाया जा रहा था। आशंका होने पर जांच की गई तो ऑटो से 72 के बीयर, रॉयल स्टैग के 750 एमएल का 12 बोतल और मैजिक मोमेंट 375 एमएल की 12 बोतल शराब बरामद किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...