भागलपुर, अप्रैल 19 -- जमुई से असद खान की रिपोर्ट जिले के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दरिमा गांव में विषैला सांप ने स्वर्गीय गंगाधर यादव की पत्नी शोभा देवी को डांस लिया, काफी देर के बाद जब घटना की जानकारी परिवार वालों को हुई तो शोभा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शोभा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस द्वारा रविवार की सुबह मृतका शोभा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि शोभा देवी हमेशा की तरह शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि अपने घर की छत पर सोई हुई थी इसी दौरान विषैला सांप ने शोभा देवी को डस लिया काफी देर के बाद सांप के डसने की जानकारी हुई उसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान शोभा देवी की मौत हो...