भागलपुर, जून 12 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जिले में बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्यरत संगठन ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट द्वारा व्यापक जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न दुकानों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक स्थलों पर बाल मजदूरों की सघन तलाश की गई तथा आम लोगों को बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा जून माह को बाल मजदूरी विरोधी 'एक्शन मंथ' के रूप में मनाने संबंधी जारी निर्देशों के तहत संचालित किया गया। सरकार द्वारा बाल मजदूरी की शिकायत वाले क्षेत्रों में विशेष छानबीन, बच्चों की पहचान और उन्हें मुक्त कराने के लिए संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- होटल-गैराज की जांच, बाल तस्करी रोकने पर भी जोर इसी क्रम में ग्राम ने...