भागलपुर, मार्च 11 -- जमुई, नगर संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों का राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश बुधवार को भी जारी रहा। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारीयों ने कचहरी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल के समक्ष धरना दिया। धरना पर बैठे कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में 27 दिनों की हड़ताल के बाद 2 जून 2025 को तत्कालीन अपर मुख्य सचिव (राजस्व) दीपक कुमार सिंह के साथ लिखित सहमति बनी थी, जिसे विभागीय ज्ञापांक 353 ( 04 जून 2025) के माध्यम से जारी किया गया था। इसके बाद 9 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी इन निर्णयों पर सहमति जताई गई थी। इसी आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.