भागलपुर, अगस्त 25 -- जमुई, नगर संवाददाता। नक्सल प्रभावित जमुई की बेटी लक्ष्मी भार्गव ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान को एक और बड़ी उपलब्धि से मजबूत किया है।

उपलब्धि का विवरण जिला मुख्यालय के हरनाहा निवासी उमाकांत सिंह और विभा देवी की पुत्री लक्ष्मी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस रीना हिस्पानो अमेरिकाना इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया है। देश के विभिन्न राज्यों से आई प्रतिभागियों के बीच लक्ष्मी ने अपने आत्मविश्वास और प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बनीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईकेए एरिना में आयोजित भव्य ग्रैंड फिनाले में लक्ष्मी को मिस रीना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 के ताज से नवाजा गया।

अंतरराष्ट्रीय मंच का अवसर इस जीत के साथ ही अब उनके सामने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका है। ...