भागलपुर, अगस्त 26 -- ​गिद्धौर, निज संवाददाता। बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त साढ़े पांच लाख शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरूप पूर्ण वेतनमान तथा वास्तविक फिटमेंट मैट्रिक्स का लाभ अविलंब देने की पुरजोर मांग की है। मंगलवार को ​प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल ने कहा कि तीन माह पूर्व संघ के द्वारा लाखों विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापकों, प्रधान शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप पूर्ण वेतनमान और फिटमेंट मैट्रिक्स का लाभ देने हेतु लिखित मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस नीतिगत निर्णय नहीं लिया जाना अत्यंत खेदजनक और पीड़ादायक है। ​उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों ...