भागलपुर, जून 14 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट पिछले 1 वर्षों से शहर के कल्याणपुर स्थित किऊल नदी के सूर्य नारायण घाट पर निशुल्क योग शिविर में रविवार को हवन कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति की कामना की गई। हवन कार्यक्रम में शहर के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। योग गुरु राजेंद्र कुमार पांडे ने इस मौके पर कहा कि योग से लोगों को मानसिक शांति और शारीरिक लाभ होता है। योग से किसी भी बीमारी को भगाया जा सकता है। योग के महत्व को अब लोग समझने लगे हैं। पहले के जमाने में भी लोग योग किया करते थे। अब योग के महत्व को देखते हुए समाज के हर वर्ग के लोग इसमें जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 1 वर्ष से इस स्थान पर निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जाता है। सुबह 5:00 से ही लोग जमा होने लगते हैं। योग का लाभ देखने के बाद ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें जुड़ने लगे। ह...