भागलपुर, मार्च 11 -- जमुई, नगर संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के शिवनडीह गांव निवासी महेश बसफोड़ ने मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों के साथ समाहरणालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में उन्होंने एसपी को एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी और निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में महेश बसफोर ने बताया कि 4 मार्च 2026 को वह काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सब्जी मंडी के पास यादव टोला के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त का आरोप है कि सुनील यादव उर्फ मंटू यादव, अजय शर्मा और मिंकल यादव, विशाल शर्मा सहित अन्य लोगों ने मिलकर उन पर हमला किया। इस दौरान सुनील यादव उर्फ मंटू यादव ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.