भागलपुर, मार्च 1 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा के राधिका विवाह भवन में हिंदू सम्मेलन सह मधुर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन धर्म महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य जयदेव जी महाराज, सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, हरदेव सिंह, सुरेंद्र पंडित आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सुहाग लेडीज ब्यूटी पार्लर के संचालिका सुचिता गोस्वामी के नेतृत्व में लड़कियों के द्वारा आरंभ है प्रचंड बोले मस्तकों के झुंड, आज जंग की घड़ी की तुम गुहार दो गानों पर नृत्य कर आगंतुकों का स्वागत किया गया। वहीं काली रूप में करिश्मा ने मां काली स्वरूप का बेहतर प्रदर्शन किया। जहां कोमल, सानिया, सीमा, लक्ष्मी, छोटी, माही, निशु आदि लड़कियों ने भक्ति गीतों पर अपनी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद सम्मान समारोह का आयोजन कर सबों ने एक दूसरे ...