जमुई: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सभी विभागों को सख्त निर्देश
भागलपुर, अप्रैल 8 -- जमुई। बढ़ती गर्मी और लू की संभावना को देखते हुए जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए प्रभावी और समन्वित आपदा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पदस्थों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बच्चों , महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। ग्रीष्मकाल की शुरुआत के साथ ही लू का खतरा बढ़ जाता है , जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार सभी विभाग सजग और सचेत रहें। शिक्षा विभाग को स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा सभी विद्यालयों में पेयजल , ओआरएस और प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.