जमुई: बेलगाम हाईवा ने छात्रा को कुचला, मौत
भागलपुर, जून 17 -- झाझा, निज संवाददाता रफ्तार के कहर ने बुधवार को फिर एक छात्रा की जान ले ली। घटना झाझा नप क्षेत्र के चरघरा के समीप थाना जमुई-देवघर एनएच 333 की है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल के समीप ही एनएच को जाम कर दिया था। जानकारीनुसार चरघरा मोहल्ले की ही नैना कुमारी (15),पिता स्व.नीरज साव साइकिल से घर से कोचिंग को जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही वह मोहल्ले से एनएच सड़क पर निकली,उसी पल एक तेज रफ्तार व बेलगाम हुई हाइवा ने विपरीत दिशा में आकर छात्रा को सायकिल समेत रौंद दिया था। बताया जाता है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा के पहियों ने छात्रा के पैरों को बुरी तरह कुचल डाला था। घटना में गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु आनन-फानन स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.