भागलपुर, सितम्बर 27 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर "परिवार व समाज में बेटी का महत्व" विषय पर नगर परिषद स्थित आनंद विहार कॉलोनी सिरचंद नवादा में एक परिचर्चा की गई, जिसकी अध्यक्षता गवर्नमेंट डिग्री महाविद्यालय अलीगंज के प्राचार्य डॉ.गौरी शंकर पासवान ने की.

बेटी का महत्व उन्होंने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बेटी है तो भविष्य है। बेटी दया की पात्र नहीं समान अधिकार और सम्मान की अधिकारी है। बेटी परिवार की संवेदना और समाज की संभावनाओं का सुंदर विस्तार है। शिक्षा समाज की आंख है, तो बेटी उस आंख की रोशनी है। उसे सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना समाज के उज्जवल भविष्य की गारंटी है। उन्होंने कहा कि बेटी का सम्मान परिवार का ही नहीं, पूरे सभ्यता की पहचान है।

बेटी दिवस का उद्देश्य डॉ निरंजन कुमार दुबे ने कहा कि बेटी दिव...