भागलपुर, मार्च 22 -- जमुई। बिहार राज्य के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज जमुई जिला बिहार की गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक चेतना के रंगों में सराबोर नजर आया। उत्सव का विधिवत आगाज़ सुबह 7:00 बजे श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकली भव्य 'प्रभात फेरी' से हुआ, जिसने शहर की सड़कों पर उत्साह की नई ऊर्जा भर दी। इस प्रभात फेरी को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा. प्र. से.) के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सौरव कुमार एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री दयाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में बिहार की अस्मिता, प्रगति और विकास के संकल्पों वाली तख्तियां थामे हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं का हुजूम जब मुख्य मार्गों पर उतरा, तो पूरा शहर 'जय बिहार' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। यह प्रभात फेरी स्टे...