भागलपुर, मार्च 6 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भाई दूज गुरुवार को मनाया गया। भाई दूज को भाई टीका भी कहते हैं। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की व बदले में भाईयों ने उपहार दिया। मान्यता है कि यमुना (यमराज की बहन) ने इसी दिन यमराज को तिलक लगाकर भोजन कराया था, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो बहन इस दिन भाई को टीका करेगी, उसके भाई को अकाल मृत्यु का भय नहीं होगा।गुरुवार को बहनों ने भाईयों को अपने घर आमंत्रित कर तिलक (चावल और चंदन) लगाया, आरती उतारी और सूखा नारियल (गोला) भेंट किया। यह त्यौहार भाई द्वारा बहन की हर प्रकार से रक्षा करने और बहन द्वारा भाई के लिए प्रार्थना करने की एक शाश्वत परंपरा है, जो उत्तर भारत के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में बड़े उत्साह से म...