भागलपुर, मार्च 1 -- बरहट, निज संवाददाता भूमि विवादों पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा हर शनिवार थाना परिसर में आयोजित होने वाला जनता दरबार ग्रामीणों के लिए राहत का मंच बनता जा रहा है। शनिवार को अंचलाधिकारी मयंक अग्रवाल के नेतृत्व तथा थानाध्यक्ष कुमार संजीव की मौजूदगी में अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया, जिसमें पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में भूमि विवाद से जुड़े दर्जनों आवेदन ग्रामीणों ने सौंपे। कई मामलों में द्वितीय पक्ष के उपस्थित नहीं होने पर प्रशासन ने नोटिस जारी कर अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि गुगुलडीह गांव के दो पक्षों के बीच वर्षों से चल रहे जमीन विवाद को भी समझाइश के जरिए सुलझा लिया गया, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.