भागलपुर, अप्रैल 5 -- बरहट।निज संवाददाता बरहट के कुकुरझप डैम के घटते जलस्तर से किसान परेशान हैं। इनकी खेती प्रभावित हो रही है। किसान दिनेश यादव,ललन यादव,कारू यादव,फौदारी मांझी,विनय सिंह,जवाहर सिंह, दीपेन्द्र सिंह सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि कुकुरझप डैम के पानी से न सिर्फ बरहट बल्कि लक्ष्मीपुर तथा बरहट होते हुए लक्खीसराय जिला के कुंदर गांव के उपरी भाग के खेतों तक पानी पहुंचता था।इस पानी से खरीफ के साथ रबी तथा गर्मा फसल की खेती होती थी। किंतु विगत एक साल से डैम के घटते जलस्तर के कारण रबी फसल तक नहीं हो पा रही है। यदि ऐसा ही हाल रहा तो किसान खेती कार्य से विमुख हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...