भागलपुर, जून 8 -- सोनो से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई पुलिस की पहल ऑपरेशन मुश्कान के तहत सोमवार को बटिया पुलिस ने दो लोगों खोये मोवाइल को ढूंढ कर उनके चेहरे पर मुश्कान लौटाई है।सोमवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। एसएचओ सुजाता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायत मिलने के बाद तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद दोनों मोबाइल बरामद कर लिए गए।इसके बाद कर्माटांड़ निवासी संजय कुमार गुप्ता एवं बरसोतिया निवासी गुड्डू सिंह को थाना बुलाकर उनके मोबाइल सौंपे गए।मोबाइल वापस मिलने पर दोनों लाभुकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया सामान इतनी जल्दी मिल जाएगा। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया। एसएचओ ने बताया ...